दुनिया का सबसे बड़ा जंगल का रहस्य। Secret of the world's largest forest.

 दुनिया का सबसे बड़ा Amazon  जंगल के बारे में सुना ही होगा। अगर हम पृथ्वी की बात करें तो Amazon जंगल हमारे पृथ्वी का Heart है। हमें 20% ऑक्सीजन Amazon जंगल से ही प्राप्त होता है। आइए जानते हैं दुनिया का सबसे बड़ा जंगल का रहस्य, Amazon  जंगल के बारे में –



Amazon का जंगल एक नहीं बल्कि 9 देशों में फैला हुआ है। Brazil मेँ 60% , Peru में 13%, Columbia में 10% इसके बाद और भी 6 देशों में फैला हुआ। क्या  आपको पता है Amazon जंगल में  लगभग 4 अरब से भी ज्यादा trees हैं  और यह पेड़ इतने बड़े और घने हैं, कि यहां की जमीन धूप के लिए भी तरस जाती है। 


यहां के पेड़ इतने ज्यादा घने हैं कि 62% rainforest का हिस्सा अकेला Amazon जंगल से ही आता है।  क्या आपको पता है Amazon जंगल का कुल क्षेत्रफल लगभग 5.6 million square kilometre जो कि हमारे भारत के कुल क्षेत्रफल से भी ज्यादा है, आप समझ सकते हैं कितना बड़ा जंगल है। 



जो पूरी पृथ्वी का लगभग 4 % हिस्से  में फैला हुआ है।  Amazon नदी दुनिया का दूसरी सबसे बड़ी नदी है।  Amazon नदी में दुनिया की 20 % नदी मिलती है। बारिश के दिनों में जब इसमें पानी स्टोर(store) हो जाता है तो इस नदी की चौड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि इस नदी की इस छोर से उस छोर का पता ही नहीं चलता है ऐसा लगता है जैसे हम कोई ocean देख रहे हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि Amazon जंगल में 17,000 से भी ज्यादा  केवल पेड़ के प्रजातियां पाई जाती है और यहां 30,000 से भी ज्यादा केवल कीड़े के प्रजातियां पाई जाती है। यह बात आश्चर्यजनक है कि यहां 5000 से भी ज्यादा सिर्फ मछलियां की प्रजातियां पाई जाती है और केवल 3000 से भी ज्यादा स्पाइडर(spider) की प्रजातियां पाई जाती है।  चलिए अब हम बात करते हैं अमेजॉन जंगल में पाए जाने वाले कुछ खतरनाक जीव जंतुओं की –

 Bullet ant 



 यह दिखने में तो बहुत छोटी होती है , मगर यह बहुत खतरनाक होती है।  आपने तो बहुत चीटियां देखी होंगी मगर यह बहुत खतरनाक होती है इसके एक बार डंक मारने से इतना दर्द होता है जितना दर्द एक  बंदूक की गोली से होता है उतना ही या उससे ज्यादा दर्द इस चींटी के डंक मारने से होता है। जिसके काटने से असहनीय दर्द होता है तथा बहुत तेज बुखार भी आती है। यह अमेजॉन के जंगल में बहुत ज्यादा मात्रा में पाई जाती है  शायद इसी वजह से इसे बुलेट एंट(Bullet ant) कहा जाता है।

 जहरीला मेंढक



अमेजॉन के जंगलों में जहरीले मेंढक भी बहुत पाए जाते हैं। यहां के सुनहरे मेडक बहुत आकर्षक होते हैं। यह देखने में तो बहुत सुंदर होता हैं, परंतु एक मेंढक में लगभग 10 लोगों को मारने जितना जहर होता है  और यह बारिशों के दिनों में सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं। स्थानीय लोग या tourist वाले  इन्हें देखते ही बहुत दूर हो जाते हैं क्योंकि यह बहुत जहरीला होता है। 

एनाकोंडा(Anakonda) 



एनाकोंडा को तो आपने हॉलीवुड और बॉलीवुड मूवी में तो कई बार देखा होगा जो बहुत बड़े बड़े होते हैं और इंसान को सीधे ही  निगल लेते हैं लेकिन वास्तविकता में अमेजॉन के जंगल में इतना बड़ा एनाकोंडा नहीं पाया जाता है। अमेजॉन के जंगलों में एनाकोंडा पाया जाता है लेकिन वह 30 सेेेेेे 40 फीट लंबा होता है। जितना  जहरीला एनाकोंडा हॉलीवुड मूवी में दिखाया जाता है दरअसल  उतना जहरीला नहीं होता है  लेकिन  बहुत खतरनाक तो होता है। अगर यह एक बार किसी जानवर को खा ले तो लगभग  1 महीने  तक बिना खाए रह सकता है। यह ज्यादातर दलदल के स्थान या पानी वाले स्थान में पाया जाता है। 

 Hot river



क्या आपको पता है अमेजॉन जंगल में एक एसी नदी है जिसका temperature 110°C है जिसमें कहीं कहीं पानी उबलता हुआ दिखाई देता है।  यहां का पानी बहुत गर्म होता है। Amazon के जंजातिए लोग जब किसी की मृत्यु हो जाती है तो वह उसकी body को इसी नदी में डाल देते हैं  क्योंकि वहाँ के लोग इस नदी को स्वर्ण का द्वार भी कहते हैं। 

 जैगुआर(Jaguar) 



 अमेजॉन के जंगल में सबसे खतरनाक जानवर जैगुआर को माना जाता है। यह एक तेंदुआ के प्रजाति का जानवर है। यह  बहुत  फुर्तीला होता है, जो कि जानवरों का ज्यादा शिकार करता है। 

 ईगल(Eagle) 



अमेजॉन के जंगलों में एकल पाया जाता है जो कि बहुत खतरनाक होता है। इसका size बहुत बड़ा होता है और केवल इसके पंख की लंबाई लगभग 3 फीट से भी ज्यादा होती है और इसका वजन 5 से 6 किलो होता है। यह अपने वजन से दुगने  वजन वाले जानवरोंं को अपने पंजों में पकड़ सकता है। जिसके कारण इसका favourite शिकार बंदर माना जाता हैै। यह(eagle) जानवर बहुत खतरनाक होते हैं परंतु अब यह धीरे-धीरे विलुप्तत हो रहे है। 
आशा है आपको यह जानकारी प्राप्त करके अच्छा लगा होगा। 
अपना कीमती समय हमें देने के लिए धन्यवाद। ❤🙂

Comments

Popular posts from this blog

अमीर कैसे बन सकते हैं। How to become rich

Cell and discovery