ह्रदय में होने वाले समस्याओं का निवारण। prevention of heart problems.

 आपने खुश रहने को लेकर ये कहावत ' हंसी में छिपा है सेहत का राज' जरूर सुनी होगी। दुनियाभर में हुए तमाम शोध और स्टडी भी यही कहते हैं कि खुश रहना (Happiness) जीवन के लिए मेडिसिन जैसा है। हंसने से सेहत को भी ढेर सारे फायदे मिलते हैं। अगर एक बीमार व्यक्ति खुश है तो उसकी बीमारी उसके जीवन पर हावी नहीं हो सकती है। ख़ुशी सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जीव जंतु भी महसूस करते हैं। इंसान अगर अपने जीवन में खुश रहता है तो जीवन और कामकाज के प्रति उसका रवैया भी सकारात्मक होता है। खुशी हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है और सेहत पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव (Happiness Effects on Health) पड़ता है।

खुश रहने का हेल्थ पर असर (Happiness Effects on Health)

खुशी (Happiness) और हमारा स्वास्थ्य (Health) एक दूसरे से जुड़ा हुआ है, इसीलिए ही "हैप्पीनेस इज अ मेडिसिन" वाली कहावत कही और सुनी जाती है। अगर आप खुश रहते हैं तो इसका अकरात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर देखा जा सकता है। खुश रहने का असर मानसिक स्वास्थ्य के अलावा शारीरिक स्वास्थ्य पर भी होता है। आइये जानते हैं खुश रहने की वजह से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में।

1. तनाव और चिंता में खुश रहना फायदेमंद होता है (Happiness Reduce Anxiety)

खुश रहने वाले लोगों को चिंता और जैसी मानसिक समस्याएं कम होती हैं। तनाव न केवल मनोवैज्ञानिक स्तर पर व्यक्ति को परेशान करता है बल्कि इसकी वजह से हॉर्मोन में बदलाव और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। खुश रहने से ऐसी समस्याओं में भी फायदा मिलता है। खुश रहने वाले लोगों में कार्टिसोल हॉर्मोन का स्तर भी कम रहता है।

2. खुश रहने का हृदय पर पड़ता है असर (Happiness and Heart Health)


चिंता, क्रोध और तनाव जैसी नकारात्मक भावनाएं दिल से जुड़ी तमाम समस्याओं का कारण होती हैं लेकिन इसके विपरीत खुश रहना हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। एक रिसर्च में यह पाया गया है कि नकारात्मक भावनाएं हृदय से जुड़ी बीमारियों में बुरा असर करती हैं लेकिन वहीं अगर हृदय से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति खुश रहता है तो उसकी सेहत पर इसका असर जरूर होता है। एक रिसर्च के मुताबिक खुश रहने वाले लोगों का ब्लड प्रेशर बाकि लोगों की तुलना में बेहद सही रहता है।

3. खुश रहने का चेहरे पर दिखता है असर (Happiness is The Secret of Glowing Skin)

एक अच्छा मूड आपके हार्मोन को नियंत्रण में रखने का काम करता है, जिसकी वजह से चेहरे पर भी इसका असर देखने को मिलता है। कुछ शोधों से यह भी पता चलता है कि जो लोग अधिक मुस्कुराते हैं या हंसते हैं वे दुखी रहने वाले लोगों की तुलना में अधिक युवा दिखते हैं। सकारात्मकता और खुशी आपकी त्वचा पर उम्र बढ़ने के सामान्य प्रभावों को कम करने में उपयोगी होती है। खुशी की वजह से चेहरे पर चमक बरकरार रहती है। सकारात्मक और खुश रहने से स्किन की मरम्मत खुद ही हो जाती है। तनाव के कारण त्वचा पर दाग-धब्बे पड़ सकते हैं और इसकी वजह से स्किन पर दूसरे असर भी देखने को मिलते है लेकिन अगर आप सकारात्मक और खुश रहते हैं तो इन समस्याओं के होने का खतरा कम होता है।



4. खुश रहने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है (Happiness Strengthens Your Immune System)

खुश रहने वाले व्यक्ति, हमेशा दुखी या क्रोधित होने वाले व्यक्तियों की तुलना में कम बीमार पड़ते हैं। खुश रहने से शरीर के पर भी प्रभाव पड़ता है। अगर कोई व्यक्ति खुश रहता है तो उसके मासिक स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ता है, खुश रहने वाला व्यक्ति दूसरे लोगों की तुलना में समय से भोजन करता है। समय से भोजन और पर्याप्त नींद लेने की वजह से ऐसे व्यक्तियों का इम्यून सिस्टम दूसरे लोगों की तुलना में अधिक मजबूत होता है।

5. खुश रहने वाले लोगों का जीवन लंबा होता है (Happiness Lengthens Life)

खुश रहने से किसी व्यक्ति की समस्याएं ठीक नहीं हो सकती लेकिन खुश रहने से बीमारियों के खतरे को कम जरूर किया जा सकता है। जर्नल ऑफ हैप्पीनेस स्टडीज के अध्ययन में यह कहा गया है कि जो लोग खुश रहते हैं उनके शरीर में कई समस्याओं का खतरा कम हो जाता है और ऐसे लोग दूसरे लोगों की तुलना में लंबे समय जीवित रह सकते हैं। हालांकि यह हर मामले में जरूरी नहीं है। खुशी गंभीर रूप से बीमार लोगों के जीवन को लंबा नहीं कर सकती, लेकिन यह स्वस्थ लोगों के जीवन को लंबा करने में उपयोगी होती है।


6. खुश रहना शरीर के दर्द को कम करने में उपयोगी (Happiness Reduces Pain)

जो इंसान खुश रहते हैं उनमें दुखी रहने वाले लोगों की तुलना में दर्द का असर कम होता है। खुश रहने से शरीर के दर्द में फायदा मिलता है। हैप्पीनेस को लेकर हुए एक रिसर्च में यह पाया गया कि, खुश रहने वाले व्यक्तियों में मांसपेशियों में खिंचाव, चक्कर आना और जैसी समस्याओं में दर्द का असर कम होता है। किसी भी व्यक्ति का अच्छा मूड उसके स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर जरूर डालता है।

7. खुश रहना शरीर के ओवरआल हेल्थ के लिए फायदेमंद (Being Happy Makes You Healthy)



सकारात्मकता और खुशी जीवन के दो ऐसे आयाम हैं जो संपूर्ण सेहत के लिए बेहद उपयोगी और फायदेमंद माने जाते हैं। खुश रहने वाला इंसान दुखी और क्रोधित रहने वाले इंसान की तुलना में अधिक स्वस्थ और फिट होता है। जब आप खुश होते हैं, तो और एंडोर्फिन नामक हार्मोन आपके शरीर में प्रभावी ढंग से काम करते हैं। और इसकी वजह से मूड स्थिर रहता है। खुश रहने वाला व्यक्ति मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहता है जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। खुश रहने वाला व्यक्ति दूसरे लोगों की तुलना में अच्छी और पर्याप्त नींद लेता है जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होती है। तो इस प्रकार से ये कहा जा सकता है कि खुश रहने से स्वास्थ्य ठीक रखने में मदद मिलती है।

खुश रहने वाले व्यक्ति नकारात्मक भावनाओं से दूर रहते हैं और उनका जीवन के प्रति नजरिया भी सकरात्मक होता है। ऐसे व्यक्तियों में मानसिक रोग का खतरा बेहद कम होता है। खुश रहने वाले व्यक्तियों में तनाव और चिंता जैसी मनोवैज्ञानिक समस्याएं भी कम होती है। खुशी और स्वास्थ्य दोनों एक दूसरे से जुड़े होते हैं। इसलिए इंसान को हमेशा खुश रहना चाहिए और सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए। हमें उम्मीद है कि खुश रहने से सेहत पर पड़ने वाले असर की जानकारी का यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर किसी मानसिक समस्या या बीमारी को लेकर आप हमसे कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो उसे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें भेज सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अमीर कैसे बन सकते हैं। How to become rich

Cell and discovery

दुनिया का सबसे बड़ा जंगल का रहस्य। Secret of the world's largest forest.